Tuesday, November 4, 2025

Top 5 This Week

spot_img

महू में आरएसएस का शताब्दी वर्ष समारोह,स्वयंसेवकों ने निकाला भव्य पथ संचलन

महू, 5 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को महू में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन और संगठन की भावना के साथ गैरिसन ग्राउंड पर एकत्रित हुए। प्रारंभिक सभा के बाद स्वयंसेवकों ने संगठित रूप में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पथ संचलन किया।

पथ संचलन शहर के प्रमुख क्क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः गैरिसन ग्राउंड पर आकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों के कदम से कदम मिलाते हुए अनुशासित रूप और एकता का दृश्य देखकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

महू के नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और भारत माता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। संचलन के मार्ग पर नगर पुलिस द्वारा सुरक्षा और यातायात की बेहतर व्यवस्था की गई थी। अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर आयोजन की निगरानी करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

शताब्दी वर्ष के इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने संगठन के आदर्शों—सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति—को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। महू में हुआ यह भव्य पथ संचलन संघ के अनुशासन और एकता का प्रतीक बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles