Friday, March 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आईएएस फार्महाउस जुआ कांड में बड़ा खुलासा,कुबड़ा गिरफ्तार,लेकिन महेंद्र पटेल अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

महू के आवलीपुरा स्थित आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर चल रहे चर्चित जुआ कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना जगदीश उर्फ कुबड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे कुबड़ा को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, जिसके बाद आखिरकार वह गिरफ्त में आ गया।

इस कार्रवाई में पुलिस ने आशीष जैन और पप्पू को भी गिरफ्तार किया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कुबड़ा को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं आशीष जैन को जमानत मिल गई, जबकि पप्पू को जेल भेज दिया गया।

🔍 रिमांड में खुल सकते हैं कई राज

कुबड़ा से पूछताछ में पुलिस को जुए के पूरे नेटवर्क, उसके संचालन और इसमें शामिल लोगों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, दबिश से पहले इंदौर क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने का मामला भी सामने आया है, जिस पर अब जांच की जा सकती है।

🚨 फरार महेंद्र पटेल बना पहेली

इस पूरे मामले में महेंद्र पटेल अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस हाई-प्रोफाइल जुआ कांड के और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

📌 फिलहाल, कुबड़ा की गिरफ्तारी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है… अब सबकी नजरें पुलिस रिमांड में होने वाले खुलासों पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles