Sunday, April 19, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती,भव्य रथयात्रा और ध्वजारोहण सम्पन्न

महू | दिगम्बर जैन समाज द्वारा सोमवार को महावीर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह नगर में भव्य रथयात्रा निकाली गई, जबकि विभिन्न जैन मंदिरों में विशेष पूजन एवं कलशाभिषेक का आयोजन हुआ।

शहर के प्रमुख जैन मंदिर—बड़े मंदिरजी, अजमेरी मंदिरजी, तेरापंथी मंदिरजी और चैत्यालय मंदिरजी में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर कलशाभिषेक किया।

इसके बाद सुबह 8:15 बजे अहिंसा चौक स्थित कीर्ति स्तंभ आकृति पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण का सौभाग्य राकेश-सुधा जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

ध्वजारोहण के पश्चात सांघी स्ट्रीट चौराहे से भव्य रथयात्रा निकाली गई। रजत जड़ित रथ में भगवान की प्रतिमा नगर भ्रमण पर निकली। रथ के सारथी बनने का अवसर नरेशचंद-रवीश जैन परिवार को मिला।

रथयात्रा सांघी स्ट्रीट, गर्ल्स स्कूल चौराहा, हरीफाटक, मोती चौक, फूल चौक, माणक चौक, ड्रीमलैंड चौराहा, मेन स्ट्रीट और कोतवाली चौक से होकर पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एक समान ड्रेस कोड में शामिल हुए, जिससे आयोजन का आकर्षण और बढ़ गया।

रथयात्रा के समापन पर बड़े मंदिरजी में पुनः कलशाभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles