रॉयल एनफील्ड बाइक पर कर रहे थे तस्करी, 2.76 लाख रुपये का माल जब्त
इंदौर जिले के बडगोंदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलो 650 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक MP09XH9003 से नखेरी डेम की ओर से बडगोंदा की तरफ अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नखेरी डेम तिराहे पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पवन डावर (41 वर्ष) और संतोष डावर (32 वर्ष) निवासी ग्राम घोड़ा खुर्द, थाना बडगोंदा बताया। तलाशी लेने पर उनके पास एक झोले में तीन प्लास्टिक थैलियों में रखा हुआ गांजा मिला।
पुलिस ने आरोपियों से कुल 2 किलो 650 ग्राम गांजा (कीमत करीब 26 हजार रुपये) तथा रॉयल एनफील्ड बाइक (कीमत करीब 2.50 लाख रुपये) जब्त की है। इस मामले में थाना बडगोंदा में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इंदौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और एसडीओपी महू के निर्देशन में की गई।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश वास्कले, उपनिरीक्षक अनिल चाकरे, सहायक उपनिरीक्षक मुन्नालाल यादव सहित मुकेश नागर, योगेश रघुवंशी, पंकज ओझा, रवि राजावत, मुलायम और कैलाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




