महू। शहर के समीप स्थित बेरछा जंगल क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने एक दोस्त के साथ जंगल क्षेत्र में घूमने गई थी, तभी आरोपियों ने दोनों को घेर लिया।
आरोपियों ने पहले युवक को धमकाया और लाठी से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके दोनों हाथों और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। युवक को डरा-धमकाकर आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता इंदौर में पढ़ाई करती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई है।
एएसपी रुपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस तरह की घटना की सूचना प्राप्त हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।




