Sunday, April 19, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू गैंगरेप मामला: पुलिस फिर पहुंची घटनास्थल, जांच तेज

मंगलवार को महू क्षेत्र में हुई गैंगरेप की गंभीर घटना को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस टीम एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान इंदौर ग्रामीण एसपी यांगचेन ढोलकर भूटिया, एएसपी रुपेश द्विवेदी, एसडीओपी ललित शिखरवार, बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles