Sunday, April 19, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू कोर्ट में हंगामा: गैंगरेप आरोपियों की वकीलों ने की पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

महू के पास बेरछा जंगल में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के दो आरोपियों को शुक्रवार को महू कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां मौजूद वकीलों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पुलिस कस्टडी में ही आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही पुलिस टीम आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंची, वकीलों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और आरोपियों को वकीलों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित कोर्ट रूम के अंदर पहुंचाया।

इस घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles