Tuesday, May 26, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गुजरखेड़ा मुक्तिधाम रोड पर संदिग्ध बम मिलने से हड़कंप

गुजरखेड़ा स्थित मुक्तिधाम रोड पर उस समय सनसनी फैल गई जब भूसे की एक दुकान के पास संदिग्ध आर्मी बम जैसी वस्तु मिलने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी सुरेश कौशल सुबह शौच के लिए गए थे, तभी उनकी नजर जमीन पर पड़ी एक संदिग्ध वस्तु पर गई, जो देखने में बम जैसी प्रतीत हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे इलाके को घेर लिया गया। आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है, जो संदिग्ध वस्तु की जांच कर रहा है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वस्तु वास्तव में बम है या कोई अन्य चीज, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles