Tuesday, May 26, 2026

Top 5 This Week

spot_img

93 प्रतिशत अंक हासिल कर राधिका शर्मा ने बढ़ाया महू का मान

महू। केंद्रीय विद्यालय महू की छात्रा राधिका शर्मा ने सीबीएससी कक्षा 12वीं परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। राधिका महू निवासी मनीष शर्मा एवं सिंधु शर्मा की पुत्री हैं।

राधिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिजनों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर मिली इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

राधिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगे लॉ की पढ़ाई कर मजिस्ट्रेट बनना है, ताकि समाज और न्याय व्यवस्था में सकारात्मक योगदान दे सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles