Tuesday, May 26, 2026

Top 5 This Week

spot_img

देवास हादसे के बाद महू में पटाखा गोदामों की जांच, सुरक्षा इंतजाम परखा गया

महू। देवास में गुरुवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद महू पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। हादसे को गंभीरता से लेते हुए महू कोतवाली पुलिस ने आंबाचंदन क्षेत्र में स्थित दो पटाखा गोदामों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राहुल शर्मा के नेतृत्व में की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने गोदामों में मौजूद अग्निशमन उपकरण, बिजली व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग और सुरक्षा मानकों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने गोदाम संचालकों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही पटाखों के भंडारण संबंधी लाइसेंस और दस्तावेजों की भी जांच की गई।

थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि देवास हादसे के बाद एहतियात के तौर पर यह निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सुरक्षा मानकों में कमी पाई जाएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ी है और प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles