- छावनी परिषद के नामांकित सदस्य शिव शर्मा का कार्यकाल रिक्त होने की आशंका।
- रक्षामंत्री से भाजपा के पांच में से सिर्फ एक मंडल अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल का मिलना भी क्षेत्रीय विधायक काे भारी पड़ रहा ।
महू : महू में 2024 के आखिरी सप्ताह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिन दौरे पर रहे। इस दौरे के बाद से ही भाजपा की महू की राजनीति में कई बदलाव के संकेत साफ दिख रहे है। दो दिनी दौरे में रक्षामंत्री राजनाथसिंह से भाजपा के पांच मंडल अध्यक्ष में से सिर्फ केजी माहेश्वरी महू नगर के मंडल अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल का मिलना जहां महू की विधायक उषा ठाकुर व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर को भारी पड़ रहा है। चार मंडल अध्यक्ष खुलकर बोलने की बजाय दबी जुबान ही पार्टी के सीनियर नेताओ के प्रति नाराजगी जता रहे है। भीतरखानो से तो यह भी खबर है कि विधायक ठाकुर के सामने भी इसको लेकर जुबानी विरोध जताया गया है। इस दो दिनी दौरे मे राजनाथ सिंह से कई लोगों ने मेल मुलाकात की। लेकिन पदाधिकारियो का ना मिल पाना भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी को भी उजागर कर गया है।
फरवरी में खत्म हो रहा नामांकित सदस्य शिव शर्मा का कार्यकाल, क्या अब रिक्त होगा?

महू के प्रथम नागरिक कहे जाने वाले छावनी परिषद के lनामांकित सदस्य शिव शर्मा का फरवरी में कार्यकाल पूरा हो रहा है। रक्षामंत्री के दौरे के बाद से ही ऐसी सुगबुगाहट भी तेज है कि विधायक उषा ठाकुर व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर से दूरी नामांकित सदस्य शिव शर्मा को भारी पड़ गई है। अब फरवरी के बाद उनका कार्यकाल आगे बढ़ना मुश्किल नजर आ रहा है। भाजपा के भीतरखानो के सूत्रों ने बताया कि फरवरी के बाद नामांकित सदस्य का पद छावनी परिषद में रिक्त करने की तैयारी है।
दौरा जो यह सवाल भी छोड़ गया!!
अब ऐसे में प्रश्न ये उठता है कि शिव शर्मा का कार्यकाल आगे बढ़ेगा या रिक्त पद पर कोई अन्य नेता मनौती होंगे या छावनी परिषद के चुनाव होंगे। अगर चुनाव होते हे तो बंगला बगीचे के रहवासियों को मत अधिकार होगा या फिर महू छावनी परिषद अफसर अधिकारी ही चलाएंगे। पर पूरे घटना क्रम से यह तो समझ आता है कि महू भाजपा की राजनीति में अभी सब कुछ कुशल मंगल नहीं है |