Monday, July 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कॉलोनी में असामाजिक तत्वों के आतंक से रहवासी परेशान, महिलाओं से अभद्रता व चोरी की कोशिशों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

बड़गोंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी कृष्णा नगर के रहवासियों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन, गश्त बढ़ाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

महू। कृष्णा नगर कॉलोनी के रहवासियों ने सोमवार को थाना प्रभारी, थाना बड़गोंदा को एक लिखित आवेदन सौंपकर कॉलोनी में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ युवक लंबे समय से क्षेत्र में महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और विरोध करने पर धमकी देते हैं।

रहवासियों के अनुसार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर स्थित एक दुकान के सामने 15 से 20 युवक देर रात तक एकत्र होकर शराब पीते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 5 जुलाई 2026 की रात करीब 10:20 बजे डायल-112 को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद युवक दोबारा वहां एकत्र हो गए।

आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि कुछ युवकों ने एक महिला के घर में घुसने का प्रयास किया तथा मारपीट की नीयत से दरवाजा खटखटाया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संबंधित युवकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा कॉलोनी में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बहाल करने की मांग की है। आवेदन पर कई स्थानीय रहवासियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles