Tuesday, June 2, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गौवंश वध मामले पर बजरंग दल का प्रदर्शन,आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग

महू के बंडा बस्ती में गौवंश वध के मामले को लेकर शनिवार को बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठनों ने कोतवाली चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने आरोपियों के मकानों को ध्वस्त करने तथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम राकेश परमार ने मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट रही। शनिवार को संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, वहीं स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। प्रशासन ने नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles