महू के पासीपुरा क्षेत्र में मंगलवार को छावनी परिषद के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया। थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




