परशुराम प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर पंडित स्व. दुर्गाप्रसाद शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र पंडित कपिल शर्मा (काशी महाराज) द्वारा श्री गोवर्धननाथ जी के मंदिर को भगवान श्री परशुराम जी की चलित प्रतिमा एवं उनका प्रिय शस्त्र फरसा समर्पित किया गया।
यह प्रतिमा और फरसा समाज के विभिन्न धार्मिक आयोजनों और उत्सवों में पूजन-अर्चन हेतु उपयोग किए जा सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए पंडित कपिल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पंडित ऋषिराज शर्मा, पंकज मिश्रा, राजेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, आशीष शर्मा, पवन शर्मा, विकास शर्मा, योगेश शर्मा, यश तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।



