Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन महू शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान

महू। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, महू शाखा के नवीन सत्र (2026-28) का शपथ विधि समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल ने की। दीप प्रज्ज्वलन, ओम उच्चारण एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, वहीं सुनीता बेदी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया।

समारोह की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शाखा ने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई और प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त किए। प्रांत स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, रजत जयंती, पर्यावरण, बाल विकास, नेत्रदान, रक्तदान सहित कुल 11 पुरस्कार प्राप्त हुए। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ अनुभवी शाखा, बाल विकास में नालंदा अवार्ड और ‘गृह हरित-धरा सुरक्षित’ जैसे सम्मान हासिल कर महू शाखा ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रांतीय अध्यक्ष संतोष सोडानी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवीन सत्र के लिए सरोज मित्तल को अध्यक्ष, ज्योति अग्रवाल को सचिव और सुनीता बेदी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष सविता खंडेलवाल, सह सचिव हेमा रावत व उषा विजयवर्गीय सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज सेवा का संकल्प लिया।

विभिन्न प्रकोष्ठों में भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिनमें निर्मला यादव (बाल विकास), सीता खंडेलवाल (पर्यावरण), स्वाति शारदा (संस्कार संस्कृति), राजश्री गर्ग (महिला सशक्तिकरण), ब्रजबाला विजयवर्गीय (नेत्रदान-अंगदान), ज्योति गर्ग (रक्तदान-देहदान), उर्मिला लोहारिया (संबंध समन्वय), उमा गोयल (जनसंपर्क) और रूपल मेठी (तकनीकी) प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदु गर्ग, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख अंशु गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष करुणा लोहारिया, प्रांतीय सचिव संगीता भूतड़ा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजकुमारी माहेश्वरी सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज मित्तल ने अपने कार्यकाल की रूपरेखा प्रस्तुत की और निवर्तमान अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गोबर से बने गमले भेंट किए गए।

कार्यक्रम में दीपक नाइक ने रक्तदान महादान की जानकारी दी, वहीं केशव गोयल को जरूरतमंदों के लिए मेडिकल उपकरणों की सेवा हेतु सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और नई कार्यकारिणी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का संचालन स्वाति शारदा ने किया, जबकि आभार ज्योति अग्रवाल ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles