Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

चक्कीवाले महादेव की शाही सवारी में सक्रिय रही चेन स्नेचर गैंग, 5 श्रद्धालु बने शिकार

महू | The Sources News

सावन के पहले सोमवार को चक्कीवाले महादेव की भव्य शाही सवारी में आस्था का सैलाब उमड़ा, लेकिन इसी भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचर गैंग ने पांच श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों के गले से सोने की चेन और एक महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। लगातार हुई इन वारदातों से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार पहली घटना लुनियापुरा में पालकी यात्रा की शुरुआत के दौरान हुई। इसके बाद धान मंडी चौराहा और गोपाल मंदिर स्थित सांघी स्ट्रीट क्षेत्र में भी चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आईं। सूचना मिलते ही सवारी में तैनात पुलिस बल ने तत्काल जांच शुरू की और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक चोरी गए आभूषण बरामद नहीं हो सके।

मंगलवार देर शाम तक ओमप्रकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव, किशोरीलाल वर्मा और नितिन इंगले ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं एक अन्य पीड़ित ने अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सक्रिय चेन स्नेचर गैंग की पहचान कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। लगातार हुई इन वारदातों ने धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

The Sources News इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए The Sources News के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles