Thursday, June 11, 2026

Top 5 This Week

spot_img

चोरल डैम के खेत में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा; 15 गिरफ्तार, 28.80 लाख का माल जब्त

मुख्य आरोपी समेत तीन बदमाश मौके से फरार, कारें, बाइक, मोबाइल और एयर गन भी पुलिस के कब्जे में

महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरिया स्थित चोरल डैम के पास खुले खेत में चल रहे जुए के बड़े फड़ पर सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पुलिस ने नकदी, मोबाइल, वाहन और अन्य सामग्री सहित कुल 28 लाख 80 हजार 310 रुपये का मशरूका जब्त किया है। वहीं मुख्य आरोपी राहुल कदम सहित तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में उस्मान शाह, वहिद खान, घनश्याम चौहान, प्रेमचंद उर्फ बंटी शर्मा, अकबर शाह, देवेन्द्र सोलंकी, मुरली गिनावा, मोहम्मद सलमान, विशाल पटेल, मोहित शर्मा, जफर खान, राज यादव, अजहर शेख, मनीष सोनी एवं प्रशांत उर्फ पिंटू इश्वरे शामिल हैं।

वहीं राहुल कदम, महेश गिनावा और चन्द्रप्रकाश केतवास पुलिस कार्रवाई के दौरान झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना बड़गोंदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की। पुलिस ने देखा कि आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख 76 हजार 260 रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन, दो एयर गन, चार कारें, तीन दोपहिया वाहन तथा ताश की गड्डियां जब्त कीं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 28.80 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 49, 112(2) एवं जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सराहनीय भूमिका में एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार के निर्देशन में थाना प्रभारी बड़गोंदा निरीक्षक प्रकाश वास्कले, थाना प्रभारी किशनगंज अमित भाभोर तथा सउनि राकेश थाना किशनगंज, प्र.आर. 1482 निरज आर. 3754 संजीव यादव, आर. मदनसिंह थाना महू, आर. राकेश मिना थाना महू, आर. 16 संजय पटेल थाना महू, आर. 1192 मदन थाना महू, आर. कमलेश बोद्ध थाना किशनगंज, सायबर सेल आर. रवि तिवारी, आर. राजाराम सैनिक 342 कमल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles