Wednesday, September 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

16 सितंबर से शुरू होगा दिगम्बर जैन समाज का दस दिवसीय पर्युषण महापर्व

चारों जैन मंदिरों में सजे मनमोहक मंडल विधान, पर्व के दौरान नगर में निकलेंगे तीन चल समारोह

महू। दिगम्बर जैन समाज का दस दिवसीय पर्युषण महापर्व बुधवार, 16 सितंबर से श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू होगा। पर्व को लेकर शहर के चारों जैन मंदिरों में मनमोहक मंडल विधान सजाए गए हैं। दस दिनों के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न आयोजन होंगे, वहीं नगर में तीन चल समारोह भी निकाले जाएंगे।

पर्युषण महापर्व के लिए जैन गली स्थित बड़े मंदिरजी, सांघी स्ट्रीट स्थित अजमेरी मंदिरजी, तेरापंथी मंदिरजी और मेन स्ट्रीट स्थित चैत्यालय मंदिरजी में विशेष मंडल विधान सजाए गए हैं। चारों मंदिरों में प्रतिदिन सुबह कलशाभिषेक और मंडल विधान पूजन होगा। शाम को आरती के बाद बड़े मंदिरजी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पर्व के तहत 21 सितंबर, सोमवार को सुगंध दशमी मनाई जाएगी। इस अवसर पर शाम 5 बजे बड़े मंदिरजी से चल समारोह निकलेगा। इसके बाद रात में आरती और भक्ति कार्यक्रम आयोजित होगा।

25 सितंबर को कलश चतुर्दशी के अवसर पर दोपहर में नगर में चल समारोह निकाला जाएगा। साथ ही सभी जैन मंदिरों में कलशाभिषेक होंगे।

वहीं 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान भी नगर में चल समारोह निकलेगा और मंदिरों में कलशाभिषेक होंगे। रात में समाजजन सामूहिक रूप से एक-दूसरे से क्षमा याचना कर पर्व का समापन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles