Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बिना अनुमति संचालित आलू चिप्स कारखानों पर प्रशासन की कार्रवाई, बिजली कनेक्शन काटे

महू।कलेक्टर इंदौर के निर्देश पर गुरुवार को डॉ. अंबेडकर नगर महू क्षेत्र के कई गांवों में संचालित आलू चिप्स कारखानों की जांच कर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान बिना अनुमति संचालित कारखानों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए और अनियमितता पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।

5 The Sources

जांच दल ने ग्राम कोदरिया, नेउगुराडिया, आम्बाचंदन और सांतेर में संचालित आलू चिप्स कारखानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कई कारखाने बिना आवश्यक अनुमति के संचालित हो रहे थे। मौके पर ही विद्युत विभाग द्वारा ऐसे कारखानों के बिजली कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए और कारखानों को बंद करा दिया गया।

4 The Sources

जांच दल में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के धाकड़, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संजय जैन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरीराज दुबे, तहसीलदार विवेक सोनी, राजस्व निरीक्षक और पटवारी मौजूद रहे। कार्रवाई का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. अंबेडकर नगर महू श्री राकेश परमार ने किया।

प्रशासन ने बताया कि जांच के दौरान जिन कारखानों में अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles