Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

श्री अग्रवाल महिला महासभा महू द्वारा वृंदावन फाग उत्सव का आयोजन हुआ ।

श्री अग्रवाल महिला महासभा महू द्वारा फागोत्सव के अवसर पर वृंदावन थीम पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन निकुंज होटल में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सुनीता गोयल एवं संस्थापक श्चंचल अग्रवाल ने राधा-कृष्ण को रंग-गुलाल अर्पित कर की।

कार्यक्रम में वृंदावन की झलक देखने को मिली, जहाँ सभी सदस्य गोपियों की वेशभूषा में पहुँचीं। भजनों की मधुर धुन पर गोपियों ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

2 The Sources

आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। “वृंदावन गोपी” पुरस्कार में प्रथम स्थान अमृता अग्रवाल तथा द्वितीय स्थान श्वेता अग्रवाल को मिला। ऑन-द-स्पॉट प्रतियोगिता में प्रिया मित्तल को गोपी के रूप में विशेष सराहना मिली, वहीं स्नेहलता पलसानी द्वारा उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

वृंदावन थीम पर मटका (मटका/मौला) और म्यूजिकल राधा-कृष्ण गेम भी खेले गए, जिसमें ज्योति गोयल प्रथम तथा प्रिया मित्तल द्वितीय रहीं। कार्यक्रम में सबसे देर से पहुँचने वाली सदस्य प्रेम अग्रवाल को सरप्राइज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सचिव राधिका गोयल एवं सहसचिव नेहा तायल ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों की सहभागिता रही और पूरा वातावरण फागोत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles