Tuesday, May 26, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू में बुजुर्ग सिगरेट विक्रेता से ठगी, ‘सम्मोहन’ जैसी चाल से शातिर सोने की चेन लेकर फरार

महू में मंगलवार सुबह भायाजी रोड स्थित चौपाटी के पास एक बुजुर्ग सिगरेट विक्रेता से ठगी की वारदात सामने आई है। एक शातिर बदमाश ने सम्मोहन जैसी चाल चलकर उनसे करीब एक तोले की सोने की चेन ठग ली और मौके से फरार हो गया।

घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित बसंत लाल सूर्या अपनी सिगरेट की दुकान लगाते हैं। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और पहले पान मसाला मांगा। इसके बाद उसने बातचीत के दौरान कहा कि उसे 3 हजार रुपए गौशाला में दान करने हैं और इन पैसों पर सोने की कोई चीज रखने को कहा।

बदमाश की बातों में आकर बसंत लाल पहले अपनी अंगूठी पैसों पर रख दी। इसके बाद आरोपी ने और भारी चीज रखने को कहा, जिस पर बुजुर्ग ने अपने गले से सोने की चेन उतारकर पैसों पर रख दी।

इसी बीच आरोपी 3 हजार रुपए वहीं छोड़कर सोने की चेन लेकर चुपचाप फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles