Friday, June 12, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

महू। तहसील डॉ. अंबेडकर नगर (महू) के ग्राम मलेड़ी के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर कथित कब्जों के मामले में तहसीलदार को आवेदन सौंपकर सभी कब्जाधारियों के खिलाफ समान एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि वे कई वर्षों से उक्त भूमि पर निवासरत हैं तथा गांव में लगभग 40 से 50 अन्य लोगों द्वारा भी शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है। इसके बावजूद उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पटवारी को इस संबंध में अवगत कराया, लेकिन अन्य कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि वर्तमान सरपंच रोकेश वर्मा एवं पूर्व सरपंच तुलसीराम बनारसी द्वारा केवल कुछ लोगों को ही परेशान किया जा रहा है, जबकि अन्य कब्जाधारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण एवं भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताया है।

आवेदन के साथ ग्रामीणों ने 40 कथित कब्जाधारियों की सूची भी संलग्न की है और मांग की है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले सभी लोगों के खिलाफ एक समान नियमों के तहत कार्रवाई की जाए।

फिलहाल मामले में राजस्व विभाग द्वारा आवेदन प्राप्त कर जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles