Monday, July 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महू में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने’ विषयक परामर्श कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महू स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई) तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से यह रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र साइबर सुरक्षा अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा साइबर हमलों की समय रहते पहचान और निगरानी में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डेटा सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा जितनी महत्वपूर्ण हो गई है। प्रदेश सरकार साइबर अपराधों से निपटने और नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिसर्च सेंटर केवल साइबर हमलों के बाद प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संभावित खतरों की पूर्व पहचान और रोकथाम की दिशा में भी काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध, डीप फेक और डिजिटल सुरक्षा की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बदलते दौर में नई तकनीकों के साथ नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए मध्यप्रदेश पूरी तरह तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles