Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू में युवक की हत्या से सनसनी,खेत की तलाई में गड़ा मिला शव

गुमशुदगी दर्ज होने के एक दिन बाद बरामद हुआ शव, हत्या के मामले में दो संदिग्ध हिरासत में; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

महू। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के केलोद गांव में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धर्मेंद्र नामक युवक का शव विजय पाटीदार के खेत के पास बनी तलाई में मिट्टी में दबा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने युवक के लापता होने पर एक दिन पहले ही बड़गोंदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की तलाश के दौरान युवक का शव बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या के मामले में सुनील सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में बड़गोंदा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles