Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल की मासिक बैठक संपन्न,बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

महू। भारतीय जनता पार्टी के डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को कोदरिया में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, महू विधायक उषा ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा सहित वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन और डिजिटल कवरेज के माध्यम से प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करना मंडल के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और सभी कार्यकर्ता आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटें। जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री पुंजालाल निनामा ने संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा बताया कि बूथ स्तर पर संगठनात्मक कार्य तेजी से चल रहे हैं।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अंत में कोदरिया सरपंच सतीश डाबर ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles