Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू के गवली पलासिया पहुंची 438 किमी की डाक कांवड़ यात्रा,बिलकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

महू The Sources News

महाराष्ट्र के नासिक स्थित प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के गोदावरी कुंड से पवित्र जल भरकर डाक कांवड़ यात्रा प्रारंभ की गई। श्रद्धालुओं ने करीब 438 किलोमीटर की दूरी 46 घंटे में तय कर ग्राम गवली पलासिया स्थित श्री स्वयंभू बिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रियों ने पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। निर्धारित समय में लंबी दूरी पूरी कर श्रद्धालु गवली पलासिया पहुंचे, जहां ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान और धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ त्र्यंबकेश्वर से लाए गए पवित्र जल से श्री स्वयंभू बिलकेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और वातावरण भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

श्रद्धालुओं ने बताया कि त्र्यंबकेश्वर से पवित्र जल लाकर भगवान बिलकेश्वर महादेव का अभिषेक करना उनके लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है। 438 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद महादेव का जलाभिषेक कर सभी श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles