Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर आईजी की सख्ती,महू थाने पहुंचकर की समीक्षा

आईजी अनुराग ने फरियादियों से सीधे जानी समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निष्पक्ष निराकरण और फरियादी की संतुष्टि सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

महू। मुख्यमंत्री जन अभियान के तहत इंदौर ग्रामीण आईजी अनुराग शुक्रवार को महू कोतवाली थाने पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान आईजी ने थाने में मौजूद फरियादियों से सीधे उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

आईजी अनुराग ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

आईजी ने शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आम लोगों को अपनी शिकायत लेकर बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर पात्र मामलों में तत्काल राहत पहुंचाई जाए।

उन्होंने लंबित शिकायतों के कारणों की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निराकरण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि फरियादी की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

दौरे के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आईजी को शिकायतों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। आईजी ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के साथ आम नागरिकों की शिकायतों पर भी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles