महू। क्षेत्रवासियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से DPC जनरल हॉस्पिटल में मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं को विकसित किया गया है। अस्पताल में इन-पेशेंट के साथ-साथ 24×7 आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल में अत्याधुनिक ICU, वेंटिलेटर और उन्नत लाइफ-सपोर्ट उपकरणों की व्यवस्था की गई है, जिससे मेडिकल, सर्जिकल इमरजेंसी और ट्रॉमा के मरीजों को उपचार मिल सके। बच्चों और नवजात शिशुओं के लिए समर्पित चिकित्सा सुविधाओं के साथ आधुनिक NICU, नियोनेटल वेंटिलेटर एवं CPAP सपोर्ट की व्यवस्था भी है।
अस्पताल में स्त्री रोग, जनरल सर्जरी सहित जटिल सर्जरी के लिए एकाधिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। इनमें स्पाइन एवं न्यूरोसर्जरी जैसी विशेषज्ञ सर्जरी के लिए भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुरक्षित प्रसूति सेवाओं के लिए सुसज्जित लेबर रूम की व्यवस्था की गई है। सभी इन-पेशेंट बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई उपलब्ध है।
डायग्नोस्टिक सेवाओं के तहत 24×7 इन-हाउस पैथोलॉजी एवं विभिन्न लैब जांच की सुविधा है। वहीं CT Scan, X-Ray, सोनोग्राफी, 2D Echo और TMT जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
अस्पताल में महू एवं इंदौर के अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों को रोगी-केंद्रित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत है। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग तथा रोगी-अनुकूल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया गया है।
DPC जनरल हॉस्पिटल का उद्देश्य महू और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को किफायती एवं सब्सिडाइज्ड दरों पर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। आवश्यक स्वीकृतियों एवं नियमानुसार अस्पताल में CGHS, ECHS एवं आयुष्मान भारत के अंतर्गत सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना भी है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार DPC — Dedicated Towards Patient Care (समर्पित रोगी सेवा के लिए) के उद्देश्य के साथ महू और आसपास के क्षेत्र में उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।




