Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू तहसील के शिवनगर में राजस्व शिविर,119 प्रकरणों का मौके पर निराकरण

महू। टप्पा सिमरोल, तहसील डॉ. अंबेडकर नगर महू के ग्राम शिवनगर स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार, 21 अगस्त को कलेक्टर इंदौर के निर्देशन में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों और किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।

शिविर में अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार यशदीप रावत सहित टप्पा सिमरोल क्षेत्र के समस्त पटवारी, ग्राम पंचायत शिवनगर के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राजस्व शिविर के दौरान नामांतरण के 55, बंटवारे के 15, नक्शा तरमीम के 4, सीमांकन के 40 तथा अभिलेख सुधार के 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकरण के बाद ग्रामीणों को खसरा-खतौनी एवं संबंधित आदेश भी प्रदान किए गए।

शिविर में किसानों की फार्मर आईडी भी बनाई गई तथा ग्रामीणों से नवीन आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं किसानों को पौधे भी भेंट किए गए। साथ ही उन्हें पौधे अपने घर में लगाने और उनकी रक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

राजस्व अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित शिवनगर राजस्व शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles