Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू कोतवाली पुलिस की कार्रवाई,रेलवे स्टेशन के पास सट्टा लेते युवक को दबोचा

महू। महू कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम रेलवे स्टेशन के पास सट्टा गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा। पुलिस के अनुसार युवक मौके पर लोगों से सट्टे के अंक लेकर पर्चियां बना रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया।

पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद असीम निवासी खान कॉलोनी, महू के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा अंक लिखी 6 पर्चियां और 500 रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सट्टा पर्चियों और नकदी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की।

पुलिस की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles