Monday, October 26, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ब्रह्मलीन पत्रकार विशाल शर्मा की पुण्य स्मृति में गौसेवा, पत्रकार एवं मित्रगण हुए शामिल

विशाल पत्रकार उत्सव समिति ने राधाकृष्ण गौशाला तेलीखेड़ा में किया आयोजन, गौसेवा कर दी श्रद्धांजलि

महू। विशाल पत्रकार उत्सव समिति द्वारा ब्रह्मलीन पत्रकार विशाल शर्मा की पुण्य स्मृति में 4 अक्टूबर को राधाकृष्ण गौशाला, तेलीखेड़ा में गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मित्रगणों ने सहभागिता कर गौसेवा की और स्वर्गीय विशाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पंडित कपिल शर्मा, प्रणय जैन, अक्षय अग्रवाल,ऋषभ वर्मा,हर्षल गहलोत, मोनू बाथम, देवेश चौधरी, अरुण सोलंकी, कमल गुलवानी, सूरज वर्मा, नितेश शर्मा सहित समिति के सदस्य एवं अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गायों को चारा खिलाकर उनकी सेवा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि विशाल शर्मा की स्मृति में गौसेवा का आयोजन समाजसेवा और जीवदया के प्रति समर्पण का संदेश देता है। समिति द्वारा भविष्य में भी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles