Sunday, October 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू में 12 से 18 अक्टूबर तक सात दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर

विशाल पत्रकार उत्सव समिति और डीपी कैंट हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन, विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

महू। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विशाल पत्रकार उत्सव समिति एवं डीपी कैंट हॉस्पिटल, महू के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 18 अक्टूबर तक सात दिवसीय वृहद निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सी.बी. गर्ल्स स्कूल, महू में प्रतिदिन शाम 3 से 6 बजे तक होगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर में शहर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर को हृदय, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, किडनी एवं अन्य रोगों की जांच होगी। 13 अक्टूबर को शिशु एवं बच्चों के रोग, जबकि 14 अक्टूबर को सर्जरी से संबंधित परामर्श दिया जाएगा। इसमें पाइल्स, गांठ, ट्यूमर, अपेंडिक्स एवं अन्य ऑपरेशन से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। इसी दिन आंखों की जांच भी होगी।

15 अक्टूबर को हड्डी एवं जोड़ रोग, 16 अक्टूबर को दांत एवं मुंह के रोग, 17 अक्टूबर को महिला मासिक एवं बच्चेदानी संबंधी रोग तथा 18 अक्टूबर को ईएनटी (नाक, कान, गला) और चेस्ट (एलर्जी, दमा एवं छाती रोग) से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जाएंगी।

इसके अलावा शिविर में जनरल फिजिशियन, होम्योपैथिक चिकित्सा, जटिल एवं असाध्य रोग तथा फिजियोथेरेपी की सेवाएं प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगी।

शिविर के दौरान जे-जै पैथोलॉजी, शुगर, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, सीबीसी सहित विभिन्न रक्त जांच, रेडियो डायग्नोस्टिक, एक्स-रे एवं सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। पंजीकृत मरीजों के लिए जांच एवं परीक्षण की सुविधा 18 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। वहीं पंजीकृत मरीजों को सर्जरी (ऑपरेशन) सहित अन्य सेवाएं भी न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। विशाल पत्रकार उत्सव समिति के संयोजक पंडित कपिल शर्मा काशी महाराज, अध्यक्ष अरुण सोलंकी, अंजीत मोनू बाथम एवं सचिव अनुज माहेश्वरी ने लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles