एएसपी राज कृष्ण, एसडीओपी ललित सिकरवार और थाना प्रभारी पवन यादव सहित पुलिसकर्मी रहे मौजूद
महू। विजयादशमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महू थाने में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और थाना स्टाफ ने विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया।
शस्त्र पूजन के दौरान एएसपी राज कृष्ण, एसडीओपी ललित सिकरवार, थाना प्रभारी पवन यादव सहित थाने का अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने पर्व की परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना की।




