कैलोद कुटी निवासी हजारी लाल गिरवाल को मध्यभारत अस्पताल से इंदौर रेफर किया जा रहा है; जंगल में बम की मौजूदगी से ग्रामीणों की सुरक्षा पर उठे सवाल
महू। महू की बेरछा रेंज के जंगल में बम फटने से लकड़ी बीनने गए 55 वर्षीय ग्रामीण हजारी लाल गिरवाल घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए महू के मध्यभारत अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अब उन्हें बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलोद कुटी निवासी हजारी लाल गिरवाल जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। इसी दौरान जंगल में बम फट गया, जिसकी चपेट में आने से वे घायल हो गए। जंगल में गाय-ढोर चरा रहे लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना दी, जिसके बाद घायल हजारी लाल को अस्पताल पहुंचाया गया।



