Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नागपंचमी पर नागदेवता मंदिर का विधिवत लोकार्पण, मंत्रोच्चार के साथ हुई प्राण-प्रतिष्ठा

महू। नागपंचमी के पावन अवसर पर कंपनी बाग स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्री नागदेवता मंदिर का विधिवत पूजन-अर्चन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कपिल शर्मा महाराज के मार्गदर्शन में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ नागदेवता की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कराई।

जयपुर से मंगवाई गईं प्रतिमाएं, श्रद्धालुओं को मिला विशेष धार्मिक स्थल

महू में नागदेवता की पूजा-अर्चना के लिए स्वतंत्र मंदिर नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को देखते हुए मंदिर निर्माण की पहल की गई। पंडित कपिल शर्मा महाराज द्वारा जयपुर से नागदेवता की प्रतिमाएं मंगवाई गईं और मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया गया। मंदिर निर्माण में शैलेंद्र शुक्ला ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और नागदेवता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।

ब्राह्मण समाज सहित बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद

लोकार्पण एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा, सचिव संजय पंडित, पवन जोशी, शैलेंद्र मिश्रा, डॉ. लकी खंडेलवाल, मनीष बियानी, रोहित यादव, उमेश शर्मा, बी.के. कौशल सहित समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धार्मिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। उपस्थितजनों ने महू में नागदेवता मंदिर की स्थापना को धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताते हुए पंडित कपिल शर्मा महाराज एवं मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles