Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

इंदौर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप: ताज और घोसी ब्रदर्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह,शनिवार को होंगे रोमांचक मुकाबले

महू

इंदौर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 के छठे दिन शुक्रवार को दो रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें ताज फुटबॉल क्लब और घोसी ब्रदर्स फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पर्धा सचिव शशि यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

पहला क्वार्टर फाइनल घोसी ब्रदर्स फुटबॉल क्लब और राइजिंग एफ.सी. के बीच खेला गया। घोसी ब्रदर्स ने 4-3-3 फॉर्मेशन के साथ शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई, लेकिन युवा खिलाड़ियों से सुसज्जित राइजिंग एफ.सी. ने सधी हुई रक्षात्मक खेल शैली से उनके अधिकांश हमलों को विफल कर दिया। मुकाबले के 42वें मिनट में घोसी ब्रदर्स के जर्सी नंबर-18 के खिलाड़ी वसीम ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। इस जीत के साथ घोसी ब्रदर्स ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में ताज फुटबॉल क्लब का सामना इंदौर रोड फुटबॉल क्लब, महू से हुआ। मैच की शुरुआत से ही ताज क्लब ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 29वें मिनट में जर्सी नंबर-3 के खिलाड़ी अरशद ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्सी नंबर-11 के खिलाड़ी अल्फेज ने एक और गोल कर ताज की जीत सुनिश्चित कर दी। 2-0 की इस जीत के साथ ताज फुटबॉल क्लब ने भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

आज के मुकाबलों में मुख्य निर्णायक अजय यादव रहे, जबकि कमल पवार, अमजद खान, प्रद्युम्न वर्मा, सुमित वर्मा और रमेश पथरकर ने सहायक निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर इंदौर जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष सुरेश वैद्य, सचिव लोकेंद्र वर्मा, आसिफ खान सहित निर्णायक मंडल के सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुंदर दास हेमनानी ने किया।

शनिवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले:

  • साईंधाम फुटबॉल क्लब बनाम मूसा फुटबॉल क्लब
  • ताज फुटबॉल क्लब बनाम घोसी ब्रदर्स फुटबॉल क्लब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles