शिशु रोग विशेषज्ञों ने डोंगरगांव छात्रावास के 100 सहित 150 बच्चों की जांच की, बुधवार को नेत्र परीक्षण और सर्जरी संबंधी परामर्श
महू। विशाल पत्रकार उत्सव समिति एवं डीपी कैंट हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को शिशु रोग विशेषज्ञों ने 150 बच्चों का निःशुल्क उपचार किया। शिविर में डोंगरगांव छात्रावास के 100 बच्चों सहित अन्य 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया।
शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निखर अग्रवाल, डॉ. अंकिता अग्रवाल एवं डॉ. रामाशीष शुक्ला ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार संबंधी परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य बच्चों सहित आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
बुधवार को होगी आंखों की जांच,सर्जरी की मिलेगी जानकारी
स्वास्थ्य शिविर की इसी कड़ी में बुधवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सपन पलोड़ द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। वहीं, डॉ. तन्मय माहेश्वरी विभिन्न सर्जरी के संबंध में जानकारी एवं परामर्श देंगे। इनमें पाइल्स, गांठ, ट्यूमर, अपेंडिक्स सहित अन्य ऑपरेशन से संबंधित जानकारी शामिल रहेगी।
समिति एवं अस्पताल के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह शिविर 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा। शिविर के माध्यम से शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।स्वास्थ शिविर मे अभिभाषक संघ अध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर, सचिव अभिषेक जायसवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष राधे कौशल, शैलेंद्र शुक्ला, आशीष जैन, मुकेश जरिया, बी के कौशल आदि मौजूद रहे ।




