Thursday, September 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जानापाव में स्वच्छता व्यवस्था के लिए डस्टबीन प्रदान

इनरव्हील क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट की पहल

महू। इनरव्हील क्लब ऑफ महू कैंट एवं रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल की गई। क्लब की ओर से नवनिर्मित फूड कोर्ट में कैंट अफसर सतीश अग्रवाल तथा भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंडित व्यास को डस्टबीन प्रदान किए गए।

इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना और लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित करना है। क्लब सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है।

कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डॉ. हेमलता पाटीदार, सचिव मंजू तिवारी, आईएसओ वीणा गोयल, रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट अध्यक्ष डॉ. राजेश पाटीदार, काइद जौहर, विष्णु चौहान, रशीदा जौहर, डॉ. रशीदा कांचवाला, डॉ. अर्चना जैन, डॉ. रेखा वर्मा, पूजा खनूजा, प्रतिभा चौरसिया, ज्योति सिंह, धरमेश्वरी बाथम, सरिता बाथम, श्वेता भार्गव, डॉ. वंदना जायसवाल एवं डॉ. ऋचा ठक्कर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles