Monday, July 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महू में वाहन चोर गिरफ्तार, जीआरपी ने चार चोरी की दोपहिया गाड़ियां कीं बरामद

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता, जीआरपी ने शातिर वाहन चोर को दबोचकर चार चोरी के वाहन किए बरामद।

महू, 16 जुलाई। रेल यात्रियों और रेलवे परिसर की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चला रही जीआरपी इंदौर को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी चौकी डॉ. अंबेडकर नगर (महू) पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी गोविंद प्रसाद कैथवास, निवासी डॉ. अंबेडकर नगर (महू), जो रेलवे की लोको लॉबी में कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई 2026 को उन्होंने अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल आरपीएफ पोस्ट के पीछे खड़ी की थी, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अरविंद कुमार (42 वर्ष), वर्तमान निवासी पीथमपुर (जिला धार), को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये है, बरामद कर ली गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर हीरो पैशन प्रो, हीरो एचएफ डीलक्स और एक एक्टिवा सहित तीन अन्य चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए। इन वाहनों की अनुमानित कीमत 1.55 लाख रुपये है। पुलिस अब इन वाहनों के वास्तविक मालिकों की तलाश कर रही है।

जीआरपी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि पाटीदार, चौकी प्रभारी बिसेंट चंपावत, प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह एवं प्रधान आरक्षक कृष्णा चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles